November 2, 2026 8:11 pm

रीवा में नकली चाभी बनवाकर नौकर ने सेठ को लगाया लाखों का चूना*

. *50 CCTV कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

रीवा: रीवा के बड़े कपड़ा व्यापारी को उसके नौकर ने ही चूना लगा दिया. व्यापारी के कर्मचारी ने गोदाम की नकली चाबी बनवाई और ब्रांडेड कपड़ों से भरे कार्टून चोरी कर लिए. करीब 13 लाख रुपए का माल नौकर ले उड़ा. पुलिस ने शहर के 50 CCTV खंगालने के बाद नौकर चोर की करतूत का भंडाफोड़ कर दिया.

*गोदाम का ताला तोड़कर की चोरी*

कपड़ा व्यवसायी सुरेश मेहनानी ने सिटी कोतवाली थाना में चोरी की शिकायत की थी. व्यापारी ने पुलिस को बताया “घोघर मोहल्ले में उनका गोदाम है. गोदाम के शटर का ताला खोलकर चोरों ने ब्रांडेड कपड़ों की खेप चोरी कर ली.” इस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करते हुए घटना की जांच शुरू की. सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना अरविंद सिंह राठौर सहित पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले.
सीसीटीवी फुटेज में एक वाहन संदिग्ध दिखाई दिया. इस खुलासे में सायबर टीम की अहम भूमिका रही, जिसके चलते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए. एडिशनल एसपी अनिल सोनकर के मुताबिक “सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप वाहन की तलाश की गई. वाहन मिलते ही चोरी का खुलासा हुआ. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए के ब्रांडेड होजरी कपड़ों की खेप को बरामद कर लिया गया है.” एएसपी ने चोरी की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी विक्की लाडवानी और चोरी का माल खरीदने वाले विजय चौरसिया को गिरफ्तार किया है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें