रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*रामपुर बाघेलान:-* जिले के रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत व्याप्त समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा रामपुर बाघेलान तहसील का 25 मार्च को घेराव कर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को एवरेज बिल के नाम पर 2500 से 3000 महीना भेजे जा रहे बिल को बंद कराने सज्जनपुर डीसी अंतर्गत पडखुडी ग्राम मे बंद बिजली सप्लाई चालू कराने किसानों के ऊपर बनाए जा रहे फर्जी मुकदमे वापस लेने बेला डीसी के जूनियर इंजीनियर द्वारा उपभोक्ताओं के साथ की जा रही तानाशाही रवैया के विरोध में एवं रामपुर बाघेलान क्षेत्र में अधूरी नहर को जल्द पूरा कराने आदि समस्याओं को लेकर किसान सभा के ब्लॉक अध्यक्ष रामराज सिंह के नेतृत्व में 25 मार्च को रामपुर तहसील कार्यालय के सामने सभा कर अनुविभागिय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन पत्र सौप कर समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की जाएगी। 👆











