जहानाबाद मनोज कुमार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुलासगंज स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150बर्ष पुरा होने के उपलक्ष्य में सभागार में समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य देवकी दास नीमा के साथ साथ सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में भाग ले रहे सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा इस गीत की रचना बर्ष 1875 में की गई थी। आजादी की लड़ाई में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने वाला यह गीत था जिसे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इसे राष्ट्रीय गीत के रूप में अंगीकार किया गया तथा आज भी देशवासियों द्वारा बड़े आदर एवं एक निश्चित प्रोटोकॉल के तहत गाया जाता है।इस गीत के सम्मान में समारोह में उपस्थित सभी लोगों द्वारा इस गीत को गया गया।











