लखीमपुर खीरी राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की सीएमओ ने कहा कि कैंसर से बचाव जागरूकता से ही संभव है। नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार से बीमारी को शुरुआती अवस्था में ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं डॉ. गुप्ता ने कहा कि तंबाकू का सेवन मुख कैंसर का सबसे बड़ा कारण है, जो धीरे-धीरे जानलेवा रूप ले सकता है। इसी तरह अत्यधिक शराब का सेवन भी शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। उन्होंने सभी से नशा-मुक्त जीवन जीने और दूसरों को प्रेरित करने की अपील की गोष्ठी के दौरान एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश गुप्ता ने कैंसर के शुरुआती लक्षणों और पहचान के उपायों पर जानकारी दी जिरियाट्रिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नियमित स्क्रीनिंग कराने पर बल दिया डॉ. रचित मिश्रा ने स्तन कैंसर की जांच एवं स्व-परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और तंबाकू-शराब से दूर रहने का संकल्प लिया सीएमओ ने कहा कि यदि समाज एकजुट होकर जागरूकता की दिशा में कार्य करे, तो कैंसर जैसी घातक बीमारी पर नियंत्रण संभव है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











