November 2, 2026 9:44 pm

रायपुर कर्चुलियान जनपद के दो पंचायतों में निर्माण कार्य पर सवाल, घटिया निर्माण का आरोप — ग्रामीणों ने जांच की मांग की

रायपुर कर्चुलियान, रीवा (म.प्र.)।जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं कला एवं ग्राम पंचायत पडरिया में हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्यों में मानकों का पालन नहीं किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्या है मामला?

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत कुआं कला और पडरिया में हाल ही में कराए गए पंचायत भवन / निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्रामीणों का कथित आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इस संबंध में ठेकेदार दीनदयाल पटेल के कार्यों पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सबूत — नवनिर्मित भवन में दरारें

तस्वीरों में ( साफ देखा जा सकता है कि नवनिर्मित भवन की दीवार में खिड़की के नीचे से बड़ी दरार आ गई है। प्लास्टर उखड़ रहा है और नींव के पास से भी दीवार कमजोर दिखाई दे रही है। तस्वीर इस खबर के साथ संलग्न है।

पडरिया में भी ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का कहना है कि केवल कुआं कला ही नहीं, ग्राम पंचायत पडरिया में भी निर्माण की स्थिति संतोषजनक नहीं है। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

मांग: निष्पक्ष जांच हो

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि दोनों पंचायतों के निर्माण कार्यों की तकनीकी टीम से निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें