November 2, 2026 8:06 pm

राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगेगी नई डिजिटल एक्स-रे मशीन, मरीजों को नहीं जाना होगा बाहर

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में अब डिजिटल मशीन से एक्सरे होगा। मशीन एल थ्री में लगाने पर कार्य चल रहा है। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। पहले जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे होता था लेकिन करीब डेढ वर्ष से मशीन खराब होने से यह व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो गई थी।अब नई डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर यह मशीन चालू कर दी जाएगी।

 

इस एक्सरे से हड्डी रोग से जुड़ी समस्याओं के बारे में स्पष्ट जानकारी हो पाएगी। इससे हेयर फ्रैक्चर के बारे में भी सही जानकारी मिल पाएगी, जिससे मरीजों का उपचार आसानी से हो सकेगा। इससे हड्डियों के संक्रमण का पता भी लग जाएगा। छाती का एक्सरे होगा, जिससे फेफड़ों में संक्रमण के बार में जानकारी हो सकेगी।

 

डिजिटल एक्सरे से यह पता लगाया जा सकेगा किसी मरीज को निमोनिया, टीबी है या नहीं। हृदय के आकार में बदलाव या ट्यूमर की जांच भी इससे हो सकेगी। इस एक्सरे से दातों की सड़न, जबड़े की समस्या या संक्रमण के बारे में आसानी से जानकारी हो सकेगी।

 

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने डिजिटल एक्सरे के लिए मरीजों को लिखना ही लगभग बंद कर दिया है। मरीजों को विवश होकर इसके लिए प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों का समय और धन दोनों व्यय होता है। राजकीय मेडिकल कालेज में डिजिटल एक्सरे होने से मरीजों को बाहर जाने से निजात मिल जाएगी।चार माह से तैनात हैं लैब टेक्निशियन

 

राजकीय मेडिकल कालेज में करीब चार माह से लैब टेक्निशियन की तैनाती हो चुकी है। मशीन भी लग गई है। इसके बाजवूद अब तक यहां थायराइड की जांच शुरू नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को इस जांच के लिए वाराणसी या अन्यत्र जाना पड़ता है। इसके लिए ज्यादा कीमत भी देनी पड़ती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही थायराइड जांच शुरू कर दी जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल थ्री भवन में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जा रही है। जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। इसका लाभ मरीजों को दिया जाएगा। -डॉ. तपन मंडल, उप चिकित्सा अधीक्षक, राजकीय मेडिकल कॉलेज।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें