November 2, 2026 4:56 pm

योग स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है, इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं – विधायक श्री मधु गहलोत 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवीन कृषि उपज मंडी आगर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का लिया संकल्प

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर-मालवा, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नवीन कृषि उपज मंडी आगर परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संदेश को भी सुना गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मधु गहलोत रहे तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय,पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जनप्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, डॉ.कैलाश मकवाना, सुश्री आभा चोपड़ा, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, योगाचार्य हरिश श्रीवास्तव, हरिनारायण यादव मंचासीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गहलोत ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की पहली सीढ़ी है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सकारात्मक, संतुलित एवं बेहतर जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। योग को नियमित रूप से अपनाकर हम स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन का मंत्र दे सकते हैं।

जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है, जिनके प्रयासों से आज विश्व के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है। योग मानव को निरोग, स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योगाचार्यों के मार्गदर्शन में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास किया। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, भुजंगासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन किए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। योगाचार्यों ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों ने स्वस्थ तन-मन, तनावमुक्त जीवन एवं निरोग समाज के निर्माण हेतु नियमित योग करने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी योग के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत बीएस सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, नगर पालिका सीएमओ कुशाल सिंह ढोढ़वे, सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। उपस्थितजनों का आभार जिला आयुष अधिकारी प्रमोद तिवारी द्वारा माना गया

स्वस्थ तन – मन के लिए सभी ने किया योग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों, शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें