November 2, 2026 5:53 pm

अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार 

PNP News रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान युपी के जिला मथुरा गांव कोसी कलां हाल ही में किरायेदार सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास कब्जे से 82 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 20 जून को पुलिस को सूचना मिली थी की दीपक निवासी सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह अभी ट्रक युनियन के पास नशीला पदार्थ गांजा बेचने के लिए खड़ा हुआ है। जिसकी सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक निवासी गांव गांव कोसी कलां जिला मथुरा युपी हाल किरायेदार सैनी कालोनी बांस रोड धारूहेड़ा बताया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 82 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें