November 2, 2026 7:17 pm

यूएन वीमेन के “शी लीड्स” कार्यक्रम में शामिल हुईं बलिया की स्मृति सिंह

PNP NEWS | संपादक निलेश वर्मा बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था UN Women द्वारा आयोजित “शी लीड्स” कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने प्रतिभाग किया। ITC Hotels के पांच सितारा होटल में आयोजित इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित महिलाओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम में बेबी रानी मौर्य सहित अनेक महिला विधायक, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की ख्यातिप्राप्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला एवं भाजपा नेत्री स्मृति सिंह ने कहा कि Narendra Modi द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति एवं नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। उसी क्रम में UN Women द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने जमीनी अनुभवों को व्यापक सामाजिक एवं नीतिगत दृष्टिकोण से समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को नेतृत्व, संवाद एवं निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं।

स्मृति सिंह पूर्व में देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित प्रतिष्ठित सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं तथा विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें Narendra Modi, Anandiben Patel एवं Yogi Adityanath सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सम्मानों व पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक नेतृत्व जैसे जमीनी मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें