November 2, 2026 9:37 pm

ट्रांसपोर्टर से मांगी मंथली; मुख्य आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 27 अक्टूबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

थाना माडल टाऊन पुलिस ने ट्रांसपोर्टर से मंथली मांगने और जान से मारने की धमकी देने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
जांचकर्ता के मुताबिक बावल के गांव खातीवास की ढाणी अहीर निवासी हरीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह राजस्थान के नीमराना की एक सोसायटी में रहता है। उसने रेवाड़ी के पोसवाल चौक पर ट्रांसपोर्ट का ऑफिस किया हुआ है। उसकी छोटी गाड़ियां और बसें कंपनियों का स्टाफ लाने व ले जाने के कार्य में लगी हुई हैं। 26 अक्टूबर को उसके ऑफिस में एक युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आया। उसने आरोप लगाया कि युवक व उसके साथियों के हाथों में पिस्तौलनुमा हथियार थे। इस दौरान युवक ने उसे धमकाते हुए कहा कि कल से उसकी बसें कंपनी में नहीं चलनी चाहिएं। अगर उसे बसें चलानी हैं, तो उसे मंथली देनी होगी। मंथली नहीं देने की सूरत में अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी लेकर वहां से चले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाऊन में केस दर्ज कर मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी को वारदात के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। इस मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें