Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह जी के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे महिला शक्ति 5.0 अभियान के तहत आज दलपतपुर पंचायत सचिवालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना बैरिया प्रभारी श्री शशांक पाण्डेय जी, महिला पुलिसकर्मियों एवं कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (NGO) की टीम ने ग्राम की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, हेल्पलाइन नंबरों एवं त्वरित सहायता से जुड़ी जानकारियाँ भी साझा की गईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री अमरदेव यादव जी, पंचायत सहायक पवन सैनी, तथा NGO के सदस्य प्रदीप वर्मा, अभिषेक सिंह, राहुल पाण्डेय, प्रकाश कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
महिला शक्ति 5.0 अभियान के तहत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।











