November 2, 2026 8:51 pm

मोबाइल एप के जरिए 1.89 लाख की साइबर ठगी, MP से किया काबू

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर निवासी संजय उर्फ संजू निकला आरोपी, पीड़ित से एप डाउनलोड कराने के बाद खाते से उड़ाए गए थे 1.89 लाख रुपये

 

रेवाड़ी 31 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

धारूहेड़ा की रिपोर्ट – महेश कुमार

मोबाइल एप के जरिए 1.89 लाख की साइबर ठगी, MP से किया काबू

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर निवासी संजय उर्फ संजू निकला आरोपी, पीड़ित से थाना सेक्टर-6 पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए हुई 1.89 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला नरसिंहपुर के नवलगांव निवासी संजय उर्फ संजू के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला पिछले वर्ष 13 नवंबर का है, जब जयपुर के सुभाष नगर निवासी रोहित वर्मा, जो उस समय धारूहेड़ा की एक सोसायटी में किराये पर रह रहा था, ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने टीवी रिचार्ज करने के लिए गूगल से कस्टमर सपोर्ट नंबर खोजा और कॉल करने पर उसे एक एप डाउनलोड कराया गया। एप इंस्टॉल करते ही उसका मोबाइल फोन ठगों के कब्जे में चला गया और खाते से पहले फोन-पे के जरिए 95 हजार रुपये, फिर डेबिट कार्ड से 25 हजार और 49 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। इस तरह कुल 1.89 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने आरोपी संजय उर्फ संजू के बैंक खाते में 75 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। फिलहाल आरोपी को हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें