November 3, 2026 11:51 pm

मोनालिसा हुई गिरफ्तार… कर रही थी गोरखधंधा, पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

रीवा के मनगवां थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप के साथ मोनालिसा नाम की युवती को गिरफ्तार किया है, जो अपना नाम बदलकर यह गोरखधंधा कर रही थी. पकड़ी गई युवती मोनालिसा पिछले काफी समय से कॉल के जरिए कस्टमर को नशीली कफ सिरप की डिलीवरी कर रही थी, जिसे अब पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस टीम को युवती के गोरखधंधे के बारे में जानकारी थी, लेकिन पुलिस युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार करना चाहती थी. पुलिस टीम को जैसे ही मौका मिला, टीम ने अचानक दबिश दी और नशीली सिरप की खेप के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल मामला रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागराज हाईवे का है. यहां पर किराए के मकान में रहने वाली एक युवती लंबे समय से नशीली कफ सिरप के व्यापार में शामिल थी.

*खुद करती थी नशीली कफ सिरप की डिलीवरी*

युवती का असली नाम सामने न आए. इसलिए उसने अपना नाम बदलकर मोनालिसा रखा हुआ था और धड़ल्ले से नशीली कफ सिरप का व्यापार करने में जुट गई. पुलिस से बचने के लिए उसने अवैध व्यापार करने का लेटेस्ट तरीका खोजा था. कस्टमर बकायादा उसे फोन करते थे, जिसके बाद वह खुद नशीली कफ सिरप की डिलीवरी करने जाती थी. इतना ही नहीं मोनालिसा ने अपनी दो नाबालिग बहनों को भी इस गोरखधंधे में शामिल किया हुआ था.

*पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की*

मोनालिसा लंबे समय से नशीली कफ सिरप कोरेक्स के व्यापार में शामिल थी. कई बार उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे. कस्टमर कॉल के जरिए मोनालिसा से नशीली कफ सिरप की डिमांड करते थे, जिसके बाद वह उसकी कैश ऑन डिलीवरी करती थी. मनगवां पुलिस की टीम कई दिनों से युवती को रंगे हाथों पकड़ने का इंतजार कर रही थी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई की, जिसके बाद प्रयागराज हाईवे पर स्थित किराए के मकान से मोनालिसा को नशीली कफ सिरप की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें