November 2, 2026 8:49 pm

मुस्तफाबाद का नाम होगा कबीरधाम’, सीएम योगी बोले सेक्युलरवाद के नाम पर पहचान मिटाने का दौर खत्म

लखीमपुर खीरी, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुस्तफाबाद स्थित विश्व कल्याण आश्रम में आयोजित ‘स्मृति प्राकट्योत्सव मेला–2025’ में शामिल होकर प्रदेश और देश की विरासत, राष्ट्रभक्ति, सनातन परंपरा तथा सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़े ऐलान के साथ कहा कि मुस्तफाबाद का नाम बदलकर ‘कबीरधाम’ रखा जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “सेक्युलरिज्म के नाम पर पहचान मिटाने का पाखंड अब खत्म हो चुका है पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में जाता था, अब धर्मस्थलों का हो रहा पुनरुद्धार मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आस्था, संस्कृति और विरासत के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा— “पहले धार्मिक स्थलों की उपेक्षा होती थी, पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री में जाता था, लेकिन आज धामों, मंदिरों और आश्रमों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने भ्रम फैलाया, लेकिन अयोध्या, प्रयागराज और अब कबीरधाम जैसी पहचानें पुनः स्थापित हुई हैं संत कबीर की वाणी समाज की आत्मा सीएम योगी ने संत कबीरदास की शिक्षाओं को समाज का मार्गदर्शन बताते हुए कहा जाति पाति पूछे न कोई यह वाणी समाज को एकता, समानता और मानवता का संदेश देती है। गुरु की परंपरा और संतों की तपस्थली ही भारत की वास्तविक आत्मा है राष्ट्रभक्ति ही सभी समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आस्था पर चोट करने वाली और जातीय विभाजन फैलाने वाली शक्तियों से सावधान रहना होगा उन्होंने कहा जो राष्ट्र की एकता तोड़ता है, वह भारत की आत्मा पर प्रहार करता है राष्ट्रभक्ति ही सभी समस्याओं का समाधान है। भारत जल्द बनेगा तीसरी आर्थिक महाशक्ति सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और कुछ ही माह में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है लखीमपुर में विकास की नई राह एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, ईको-टूरिज्म सीएम योगी ने कहा किलखीमपुर में मेडिकल कॉलेज बन चुका है,एयरपोर्ट का विस्तार जल्द होगा,ईको-टूरिज्म जिले के लिए नए अवसर खोलेगा,धार्मिक पर्यटन के साथ गोला गोकर्णनाथ धाम और कबीरधाम जैसे स्थलों से आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को गति मिलेगी नेचुरल फार्मिंग, नशामुक्ति और गोसेवा पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा रासायनिक खेती भूमि को बीमार कर रही है, नेचुरल फार्मिंग अपनाएं नशा विदेशी साजिश है, युवाओं को बर्बाद न होने दें हर गाय के लिए सरकार 1500 रुपये दे रही है, गोशालाएं सेवाभाव से चलें”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत और जनप्रतिनिधि उपस्थित कार्यक्रम में असंग देव जी महाराज, प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, नितिन अग्रवाल, विधायक अमन गिरी, रोमी साहनी, योगेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और भूमि पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें