November 2, 2026 8:07 pm

मायके में महिला के घर अवैध हथियार के साथ पहुंचा आरोपी पति गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 2 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी, महेश कुमार

 

थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने मायके में रह रही एक महिला के घर अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद के साथ पहुंचे आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा रौद बरामद किया है।

 

जांचकर्ता के मुताबिक दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर हाल आबाद कर्ण कुंज गुर्जर घटाल निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को दिल्ली के रंगपुरी महिपालपुर निवासी चेतन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। उसने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीता है। पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसे दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते रहे है। दहेज की मांग पर मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया।

 

इसके बाद वह अपने माता-पिता के पास कर्णकुंज गुर्जर घटाल में रह रही है। गत 1 सितंबर को वह किसी काम से रेवाड़ी आई हुई थी। इसी दौरान उसका पति चेतन उसके घर कर्णकुंज गुर्जर घटाल आ गया। उस समय उसके माता-पिता और दोनों बच्चियां घर पर थे। चेतन के पास एक देशी कट्टा मौजूद था। इस बात का पता चलते ही उसकी मां ने उसे फोन पर बताया। उसकी मां ने चेतन को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद मौका पाकर उसने पुलिस को सूचना दी थी।

 

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चेतन उन्हें मारने के इरादे से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी चेतन को काबू करके उसकी की तलाशी ली, तो उसके पास से देशी कट्टा व एक जिंदा रोंद बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में केस दर्ज करके आरोपी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें