November 2, 2026 8:04 pm

महाराष्ट्र समाचार: कल्याण में आवारा कुत्ते का आतंक! कुछ घंटों में 150 लोगों पर हमला, बच्चों समेत कई घायल

रिपोर्टर: योगेश यादव/PNP News महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

रेबीज के डर से मचा हड़कंप, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया खूंखार कुत्ता

कल्याण, ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण पश्चिम में रविवार को आवारा कुत्ते के आतंक ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। अधारवाड़ी, खड़कपाड़ा और संदीप होटल परिसर में एक आक्रामक सफेद रंग के कुत्ते ने महज कुछ घंटों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना लिया।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे से रात 8 बजे के बीच कुत्ता अचानक सड़क से गुजरने वाले लोगों पर हमला करने लगा। राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो-रिक्शा चालकों पर भी कुत्ते ने झपट्टा मारा। अचानक हुए इन हमलों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

130 से 150 लोगों के घायल होने की सूचना

स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, करीब 130 से 150 लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल किया। बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। अकेले KDMC के रुक्मिणीबाई अस्पताल में 48 से ज्यादा लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई घायलों ने निजी अस्पतालों का रुख किया।

घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। कुछ बच्चों को कुत्ते के हमले में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुंबई के लोकमान्य तिलक अस्पताल, सायन रेफर किए जाने की जानकारी है।

अस्पतालों में एंटी-रेबीज उपचार शुरू

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज संक्रमण की आशंका को देखते हुए घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई। अस्पतालों में पीड़ितों को एंटी-रेबीज वैक्सीन और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया।

रातभर चला कुत्ते को पकड़ने का अभियान

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और KDMC प्रशासन हरकत में आया। खड़कपाड़ा और एमएचबी पुलिस के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा KDMC के डॉग कंट्रोल स्क्वाड ने कुत्ते की तलाश शुरू की।

कुत्ते को पकड़ने के लिए टीमों ने देर रात तक इलाके की सड़कों और आसपास के हिस्सों में अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार रात करीब 1:30 बजे आक्रामक कुत्ते को पकड़ लिया गया।

कुत्ते के पकड़े जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की घटना ने शहर में आवारा कुत्तों की समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें