November 2, 2026 10:51 pm

मध्य प्रदेश समाचार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनता के विश्वास पर खरा उतरने की सार्थक पहल है, जनविश्वास अभियान

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मध्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनकल्याण और जनविश्वास है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में “जनविश्वास अभियान” चलाया जा रहा है। यह अभियान केवल एक शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास के सेतु को और अधिक मजबूत करने की एक सार्थक पहल है।

 

अभियान की मूल भावना है – “सरकार आपके द्वार”।

 

अक्सर ग्रामीणजनों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय या तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जनविश्वास अभियान ने इस दूरी को समाप्त कर दिया है। अब प्रशासन स्वयं गांव-गांव, क्लस्टर-वार शिविर लगाकर जनता के बीच पहुंच रहा है।

 

मौके पर निराकरण:

राजस्व, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आधार, आयुष्मान, पेंशन, राशन आदि से संबंधित समस्याओं का शिविर में ही समाधान।

योजनाओं का लाभ:

लाड़ली बहना, पीएम आवास, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, संबल सहित समस्त हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना।

संवाद और विश्वास:

अधिकारी और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन के प्रति विश्वास को दृढ़ करना।

जिला आगर-मालवा में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के मार्गदर्शन में इस अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। जिले की प्रत्येक जनपद पंचायत में क्लस्टर शिविर आयोजित कर सभी विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

निश्चित ही, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यह पहल सुशासन के संकल्प को सिद्ध करती है, जहाँ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का प्रकाश पहुँच रहा है और जनता का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक प्रगाढ़ हो रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें