November 2, 2026 8:51 pm

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण हेतु सुपरवाइजर्स को दिया गया प्रशिक्षण

जनपद जालौन, 13 सितम्बर 2025, सूचना विभाग प्रकाशनार्थ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील माधौगढ़ सभागार में विधानसभा क्षेत्र 219-माधौगढ़ के समस्त बी.एल.ओ. सुपरवाइजर्स को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाइजर्स को मतदाता सूची, विभिन्न प्रकार के फार्मों की जानकारी तथा आगामी गहन पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची को पूर्णत: त्रुटिरहित बनाया जाए। मतदान केन्द्रों के क्रमांक उत्तर-पश्चिम कोने से प्रारम्भ किए जाएं। एक ही परिवार के सभी मतदाताओं के नाम सूची में एक स्थान पर व एक साथ दर्ज हों। सर्वेक्षण के दौरान भवन संख्या व व्यक्तियों के नाम क्रमबद्ध/सूचीबद्ध रूप से दर्ज किए जाएं।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित सभी सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें