November 2, 2026 9:50 pm

जेजेपी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; सीएम से मांगा जवाब

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 12 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

जेजेपी जिलाध्यक्ष चौ. विजय पंच ने नायब सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मौजूदा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया और जवाब मांगा कि आखिर जन सुरक्षा पर सरकार क्या काम कर रही है। जेजेपी जिलाध्यक्ष आज रेवाड़ी में जिला कार्यकारिणी की घोषणा करने के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

चौ. विजय पंच ने कहा कि आज प्रदेश में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं, हर तरफ त्राहि त्राहि मची हुई है। बारिश ने सरकार के दांवों की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने सरकार से बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द करने का आग्रह किया और कहा कि प्रदेश में जहां भी जलभराव है, उसकी निकासी भी जल्द कराई जाए।

राशन वितरण समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से राशन वितरण करने के लिए सरकार ने डिपो धारक को जो मशीन दे रखी है, वह चल नहीं रही है। ऐसे में आम आदमी परेशान हो रहा है। बीते दिनों सरकार ने 6000 नए डिपो बनाने की जो बात कही थी, उसमें पहले सरकार यह तय करें कि जो डिपो पहले से चल रहे हैं, उनका कमीशन टाइम से दिया जाए। अन्यथा नए डिपो बनाने का क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जेजेपी जल्द ही सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने पर काम करेगी।

‌इस दौरान भूप सिंह रसियावास प्रदेश संयुक्त सचिव, बच्चूसिंह सिंह शाहपुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, धर्मपाल देशवाल प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, किशन सिंह प्राणपुरा, जगदीश प्राणपुरा, कमल मंगलेशवर प्रवक्ता, भीम सिंह हरचंदपुर, झम्मन बिदावास, सुमन शर्मा, रमन यादव, विजेंदर सरपंच, यशवीर यादव, रवि कुमार सरपंच, मुकेश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें