रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लखीमपुर खीरी निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर में विकास कार्यों की पोल खुलकर सामने आई है। सरकारी योजनाओं पर खर्च होने वाले लाखों रुपये केवल कागजों पर बहते दिखाई दे रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है गांव से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर है। गड्ढों और कीचड़ से भरी यह सड़क बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पंचायत में विकास कार्यों का बजट पारदर्शी तरीके से खर्च नहीं किया गया, जिससे जनता को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से गुहार लगाई है कि धर्मापुर पंचायत के भ्रष्टाचार और लापरवाही की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए सरकार जहाँ एक ओर भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का दावा कर रही है, वहीं धर्मापुर पंचायत की हकीकत इन दावों की पोल खोलती दिखाई दे रही है।











