November 2, 2026 7:01 pm

भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, कहा “युवाओं को गुमराह कर रही है सरकार”।

दियरांचल में खुली शराब की दुकानों पर उठाए सवाल, बोले “रोजगार नहीं, शराबखोरी बढ़ा रही है सरकार”।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। भाजपा के वरिष्ठ नेता बिपुलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा “सरकार ने एक रोजगार जरूर दिया है वह भी दियरांचल के सुनसान इलाकों में शराब की दुकान खोलकर।” उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश–बिहार सीमा क्षेत्र में पांच–पांच किलोमीटर तक जहां आबादी नहीं है, वहां शराब की दुकानें खुलवा दी गई हैं। इन दुकानों के ज़रिए बिहार चुनाव से लेकर अब तक अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। बिपुलेंद्र सिंह ने कहा कि इस वजह से स्थानीय युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं और अब तक 500 से अधिक युवाओं पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो पूरा क्षेत्र अपराध और नशे की गिरफ्त में चला जाएगा। उन्होंने कोडरहा, गोपाल नगर, सिताबदियारा, चांददियर, बकुलहा और दतहा समेत यूपी–बिहार सीमा पर खुली सभी शराब की दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग की। साथ ही प्रशासन से इस दिशा में सख्त कार्रवाई की अपील की।
अंत में भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह दियरांचल के युवाओं को शराब तस्करी से मुक्त कर सम्मानजनक रोजगार दे, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़ सकें और क्षेत्र का विकास हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें