तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में शनिवार को बैरिया तहसील परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में अधिवक्ताओं और आमजनमानस को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के साथ-साथ साइबर अपराध और मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी ने उपस्थित लोगों को नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान 2.0 पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कानून की समझ को आम जनता तक पहुँचाना और न्याय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाना है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।











