November 2, 2026 9:49 pm

भाजपा नगर मंडल ने चुनर यात्रा का किया भव्य स्वागत, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की, यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने संभाली सफाई की कमान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवेन्द्र मेवाड़ा

आगर-मालवा, 17 अक्टूबर। नगर में आयोजित भव्य चुनर यात्रा का भाजपा नगर मंडल द्वारा उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यात्रा का अभिनंदन किया। चुनर यात्रा के समापन के उपरांत भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल एवं यात्रा मार्ग पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान में सहभागिता निभाते हुए यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ-साथ स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना भी हम सभी का कर्तव्य है।

भाजपा नगर मंडल की इस पहल ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। धार्मिक आयोजनों के बाद अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रयासों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया।

चुनर यात्रा के भव्य स्वागत के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा नगर मंडल ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें