November 2, 2026 9:06 pm

ब्रेकिंग न्यूज़-मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट कर्मचारी की मौत,

मचा हड़कंपगुरुवाही में टेंट लगाने का काम कर रहे जबलपुर निवासी अनिल पटेल की हृदय गति रुकने से मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

आकाश प्रजापति जिला उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया/मानपुर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य कर रहे अनिल पटेल (45), पिता बाबूलाल पटेल, निवासी जबलपुर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें