November 2, 2026 8:06 pm

बेहजम ब्लॉक के नीमगांव विद्यालय में व्यापक स्तर पर चल रहा मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्य मरम्मत, पेंटिंग और शैक्षिक लेखन से बदलेगा विद्यालय का स्वरूप

लखीमपुर खीरी जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बेहजम अंतर्गत स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नीमगांव (कंपोजिट), कक्षा 1 से 8 में इन दिनों विद्यालय के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। विद्यालय भवन की मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा दीवारों पर शैक्षिक एवं प्रेरणादायक लेखन का कार्य तेज़ी से प्रगति पर है विद्यालय की कक्षाओं, बरामदों एवं पूरे परिसर की दीवारों पर विषयवार शैक्षिक जानकारी, नैतिक शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित सामग्री अंकित की जा रही है। इससे बच्चों को पुस्तकीय शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक एवं नैतिक ज्ञान भी सहज रूप से प्राप्त होगा शिक्षकों का कहना है कि इस प्रकार का शैक्षिक वातावरण विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सीखने की क्षमता को भी मजबूत करता है। विद्यालय में हो रहे इन कार्यों का उद्देश्य केवल भवन को आकर्षक बनाना नहीं, बल्कि बच्चों को एक सुरक्षित, प्रेरणादायक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वातावरण उपलब्ध कराना है इसके साथ ही विद्यालय को शासन की शिक्षा सुधार एवं विद्यालय कायाकल्प योजनाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। मरम्मत व शैक्षिक लेखन कार्य पूर्ण होने के बाद निरीक्षण के लिए आने वाले विभागीय अधिकारियों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध संसाधनों की स्पष्ट और संपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेगी, जिससे निरीक्षण प्रक्रिया भी अधिक सुगम होगी विद्यालय में चल रहे इस कायाकल्प कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में इस तरह के सुधारात्मक कार्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता बलिराम लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें