जहानाबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मनोज कुमार
हुलासगंज थाना अंतर्गत बेनीचक गांव में एक युवक को गांव के ही चार युवकों द्वारा मिलकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला सामने आया है। घायल युवक को हुलास गंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत देखकर सदर अस्पताल जहानाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवक प्रिंस कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बगैर किसी कारण के प्रिंस के साथ गांव के चार युवकों द्वारा उस समय मारपीट की गई जब वह युवक शौच के लिए घर से सुबह में बाहर निकला था। उन्होंने बताया कि इसके चार माह पूर्व भी उन्हीं युवकों द्वारा मारपीट किया गया था ।हालांकि बाद में मुखिया एवं सरपंच द्वारा समझौता कराया गया था ।लेकिन पुनः चार माह बाद उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया परिजनों ने बताया कि जानबूझकर उसके साथ उसके पक्ष में वोट न देने के कारण ही उसके साथ मारपीट की गई है इस संबंध में हुलासगंज थाना में आवेदन दिया जा रहा है।











