रिपोर्टर: विजेन्द्र कुमार मौर्या
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय मासूम की बावली में डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव निवासी बच्चाराम का तीन वर्षीय पुत्र आयुष कुमार घर के पास स्थित बावली के किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गया।
जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक मासूम पानी में समा चुका था। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मृतक के चाचा भोलेनाथ द्वारा थाना बीजपुर में लिखित रूप से दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।











