November 2, 2026 6:59 pm

पेंशनर महासंघ आगर द्वारा हिंदू नव वर्ष गुढी पाडवा पर मिलन समारोह किया आयोजन ।

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ आगर द्वारा हिंदू नव वर्ष गुढी पाडवा पर मिलन समारोह गाँधी उपवन आगर छावनी मे आयोजित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत जनपद पंचायत CEO एम एल स्वर्णकार महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने भारत माता के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया सभी पेंशनर साथियों को तिलक लगाकर अंगवस्त्र पहना कर नव वर्ष की शुभ कामना दी। इसके पश्चात मॉंगीलाल जोकचंद् ने गीत की प्रस्तुत किया योगाचार्य हरीश श्री वास्तव ने विक्रम संवत नववर्ष प्रारम्भ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुढी पाडवा या वर्ष प्रतिपदा या उगादि (युगादि) कहा जाता है। इस दिन हिन्दु नववर्ष का आरम्भ होता है। ‘गुढी’ का अर्थ ‘विजय पताका’ होता है। मनाये जाने महत्व बताया कार्यक्रम के अध्यक्ष ने संघ के कार्यो की सराहना करते हुए प्रतिमाह मिलन समारोह आयोजित करने की आवश्यकता बताई और आगामी 31 मार्च को अपने निवास पर मासिक बैठक मे आमंत्रित किया। गिरधारी लाल मालवीय सदस्य बनाया। कार्य क्रम का संचालन दुर्गा शंकर पाठक ने किया आभार कृष्ण पाल सिंह राठौर ने माना।अंत मे सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए मंगल कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें