November 2, 2026 8:11 pm

बाइक सवार की हनुमना भुवरी टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहुंचाया अस्पताल* रीवा। तकरीबन11 बजे हनुमान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा। तकरीबन11 बजे हनुमान नगर के सीधी रोड स्थित भुवरी टोल प्लाजा के समीप एक मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से सर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना लगने पर पहुंची हनुमान पुलिस तथा जी बी आर कंपनी के एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया तथा युवक की पहचान न होने से शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि युवक मोटरसाइकिल नम्बर एम पी 53जेड सी 4236 से अकेले कहीं जा रहा था टोल नाके के पास किसी अज्ञात बहन की टक्कर से घायल हो करके उसकी मौत हो गई ऐसा माना जा रहा है युवक तकरीबन 30 वर्ष के लगभग लग रहा है पीला शर्ट तथा नीले कलर की जींस पहन रखा है उसके सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्त स्राव घटना स्थल पर ही होकर तत्काल उसकी मौत हो गई। इस अवसर पर सूचना पारकर अस्पताल पहुंचे वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता तथा नगर परिषद हनुमान के अध्यक्ष आशुतोष उर्फ सोनू गुप्ता भाजपा नेता लवकुश गुप्ता आदि ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए सोशल मीडिया में भी उक्त फोटो को डालकर लोगों से युवक के परिजनों तक खबर को पहुंचाने की अपील की है।

PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें