November 2, 2026 8:48 pm

बलिया समाचार: पुलिस मुठभेड़ में गोवध से जुड़ा वांछित बदमाश गिरफ्तार। पैर में गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवध से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में 17 दिसंबर की रात थाना बैरिया पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त ब्रह्मबाबा स्थान, चांददीयर स्थित पीपल के पेड़ के नीचे मौजूद है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को घेरने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त अमित यादव (21 वर्ष) पुत्र राजनाथ यादव, निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त 17 दिसंबर को ट्रक संख्या UP 62 T 4025 में 23 गोवंशीय पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर वध के उद्देश्य से बिहार ले जा रहा था। ठेकहा ढाला के पास ट्रक खड़ा कर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मौके से अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें