संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया बलिया। थाना बैरिया पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए चार मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने से स्वामियों के चेहरे पर खुशी दिखी और उन्होंने पुलिस टीम की सराहना की। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत यह सफलता मिली। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। बताया गया कि मोबाइल स्वामियों ने बाजार जाते समय अपने मोबाइल फोन गुम हो जाने की शिकायत थाना बैरिया में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने CEIR पोर्टल पर मोबाइल पंजीकृत कर सर्विलांस सेल बलिया और साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज शुरू की। तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बरामद कर नियमानुसार उनके मालिकों को सुपुर्द किया। मोबाइल प्राप्त करने के बाद स्वामियों ने बैरिया पुलिस टीम का आभार जताते हुए उनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं, जिससे मोबाइल की बरामदगी संभव हो सके।











