November 2, 2026 9:40 pm

बलिया समाचार: सेवादास धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संपादक – नीलेश वर्मा pnp news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। सावन के दूसरे सोमवार को भवन टोला स्थित करीब 83 वर्ष पुराने प्राचीन सेवादास धाम मंदिर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर होते ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

मंदिर परिसर सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में भी भगवान शिव के दर्शन को लेकर खासा उत्साह रहा। सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

 

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दर्शन-पूजन और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के सचिव सेवाधार सिंह, अध्यक्ष हमेश्वर प्रसाद सिंह और कोषाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने बताया कि सेवादास धाम क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन माह में यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन दूसरे सोमवार को भक्तों की संख्या काफी अधिक रही। वर्षों से सावन में विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की परंपरा चली आ रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर सिंह, दिलीप सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह, सलेंदर सिंह, नंदन सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जयप्रकाशनगर चौकी के पुलिसकर्मी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रहे। पुलिस की मौजूदगी में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह से देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें