November 3, 2026 10:41 pm

बलिया समाचार: संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजा सड़क सुरक्षा का मुद्दा, एनएच-31 से जुड़े मार्ग पर पेड़ों की टहनियों की कटाई की मांग।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बैरिया (बलिया)। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र की सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम मुद्दा सामने आया। शोभाछपरा से जीन बाबा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 तक जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे लगे पेड़ों की झुकी हुई टहनियों की कटाई-छटाई की मांग प्रमुखता से उठाई गई। लक्ष्मण छपरा निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह ‘नन्हे’ ने इस संबंध में प्रार्थना-पत्र देकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग ग्राम सभा क्षेत्र को एनएच-31 से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों के साथ-साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों का आवागमन होता है। रणधीर सिंह ने कहा कि सड़क किनारे लगे पेड़ों की टहनियाँ अत्यधिक झुकी होने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, खासकर रात के समय और बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित उप जिलाधिकारी ने वन क्षेत्र अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही जांचोपरांत सड़क किनारे लगे पेड़ों व झाड़ियों की शीघ्र कटाई-छटाई कराकर मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर जाकिर हुसैन, सम्राट सिंह, बाबू विवेक सिंह और चंदन तिवारी भी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें