November 2, 2026 8:48 pm

बलिया समाचार: मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मारपीट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को थाना बैरिया पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों द्वारा वादी के भाई के साथ लाठी-डंडा व रॉड से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में थाना बैरिया पर मुकदमा संख्या 478/2025, संबंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक शशांक पाण्डेय अपनी टीम के साथ देवराजब्रह्म मोड़ के पास पहुंचे, जहां से वांछित अभियुक्त सचिन सिंह (19 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह, निवासी ग्राम चांदपुर, थाना बैरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें