November 2, 2026 8:05 pm

बलिया समाचार:हत्या के प्रयास के मामले में चार वांछित गिरफ्तार, चाकू बरामद।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना बैरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बैरिया तथा प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर 2025 को थाना बैरिया पर एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने लाठी-डंडों से वादी के परिवार पर हमला किया। आरोप है कि अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा ने वादी के भाई पर जान से मारने की नीयत से पेट और पीठ में चाकू से वार किया, साथ ही सभी अभियुक्तों ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना बैरिया पर मुकदमा संख्या 488/2025 संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना बैरिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम टेंगरही मंदिर के पास से तीन अभियुक्तों—सत्येन्द्र शर्मा, मुन्ना शर्मा और रमेश शर्मा निवासी टेंगरही को गिरफ्तार किया। वहीं चौथे अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा को ग्रीन फील्ड मार्ग से कुछ दूरी पहले से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान सुशील शर्मा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें