रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ पी एन पी न्यूज़ बलिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलिया। सहतवार थाना परिसर के सभागार कक्ष में आगामी महावीरी जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष *प्रशांत चौधरी* ने की।
इस दौरान जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों से आवश्यक चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी के सख्त निर्देश:
1.किसी भी समिति द्वारा *शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
2.जुलूस के निर्धारित रूट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
3 जुलूस के दौरान *डीजे पर बैठकर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
4. सभी लोग *शांति एवं सौहार्द बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
थानाध्यक्ष ने सभी समिति के सदस्यों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा आपसी भाईचारे एवं शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में पुलिसकर्मियों के साथ पीस कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष का कोट:”हमारा उद्देश्य है कि महावीरी जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न हो। किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” प्रशांत चौधरी, थानाध्यक्ष, सहतवार











