संवाददाता: रवि गोस्वामी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैरिया में मंदिर पर बिजली का केबल जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक संविदा बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, *अनीस कुमार तिवारी (28)*, पुत्र चंद्रप्रकाश तिवारी, निवासी ग्राम दलछपरा, श्रीनगर, बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव दलछपरा श्रीनगर में स्थित एक मंदिर पर बिजली का केबल जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
बताया जा रहा है कि घरेलू केबल पर काम करने से पहले संबंधित शटडाउन नहीं लिया गया था। इसी दौरान किसी कारणवश विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से यह दर�











