November 2, 2026 9:39 pm

बलिया समाचार: पूर्व विधायक भोला पाण्डेय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर सिंह की मनाई गई सातवी पुण्यतिथि

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ पी एन पी न्यूज़ बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सिकन्दरपुर(बलिया) पूर्व विधायक भोलानाथ पाण्डेय व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिशंकर सिंह की सातवी पुण्यतिथि पर स्थानीय राधिका उत्सव वाटिका में आयोजित एक शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जिस में कांग्रेस सहित अन्य दलों व सामाजिक संगठनों के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। शोकसभा के मुख्य अतिथि सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कोपाचित सुधीर राय रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मौजूद लोगों द्वारा डॉ पाण्डेय व स्व.सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ हुआ।

 

 

ततपश्चात वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कांग्रेस की मजबूती व समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान हेतु किये गए प्रयासों के बारे में चर्चा किया।साथ ही उन्हें एक समर्पित कांग्रेसी,हर दिल अजीज राजनीतिक नेता व समाज के दबे कुचलों का मसीहा बताया।

कहा कि उनके पद चिन्हों पर चल कर ही कांग्रेस को मजबूत और गरीबों की भलाई की जा सकती है जैसा कि अपने जीवनकाल में उन्होंने सफल प्रयास किया था।

 

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्व.हरिशंकर सिंह आजीवन समर्पित कांग्रेसी और वास्तव में समाज के उपेक्षितों के मसीहा थे।उनमें पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का भाव कूट कूट कर भरा था ।वह इलाके के लौह पुरुष थे और कठिन से कठिन परिस्थिति उत्पन्न होने पर भी घबराते नहीं,बल्कि उस का दृढ़ता के साथ सामना कर सफल होते थे।उनके विचारों को आगे बढाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगीं।

 

 

पूर्व मंत्री राजधारी ने हरिशंकर सिंह से जुड़े कुछ संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वह सच्चे कांग्रेसी और मेरे छोटे भाई के समान थे।

 

 

विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि समर्पित कांग्रेस नेता हरिशंकर सिंह के अंदर ऊंच नीच छोटे बड़े की कोई भावना नहीं थी।वे सबके और सभी उनके थे।

 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व स्व.सिंह के परम मित्र सुमन्त मिश्र ने उनकी खूबियों को गिनाते हुए उन्हें महामानव की संज्ञा दी।

 

 

स्व.सिंह के पुत्र मणिशंकर सिंह ‘मिठू’ ने कहा की मेरे पिता बहुत नेक इंसान थे. उनका दिल साफ था वह ईमानदार थे और बहुत हिम्मत वाले थे. जनता के बीच कैसा रिश्ता होना चाहिए, यह सीख मुझे अपने पिता से मिली।

 

विचार व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में वरिष्ट कांग्रेसी नेता बृजेश सिंह गाट,ओमप्रकाश पाण्डेय,सच्चिदानन्द तिवारी वरिष्ट भाजपा नेता अरविन्द कुमार राय आदि थे।

 

इस अवसर पर का.श्रीराम चौधरी, जितेंद्र बहादुर सिंह,डॉ उमेशचन्द,जयराम पांडेय,बबलू शर्मा,मदन यादव,भोला सिंह,जयराम पाण्डेय,मनन सिंह,गुड्डू मलिक,गुरूजलाल राजभर,ताबिश भाई,देवेंद्र पांडेय,इस्लाह रहमान,अभिषेक पाठक,नन्हे मिश्र ,नन्द जी नन्दा ,मुन्ना उपाध्याय,अशोक राय, धीरेंद्र आनन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।

 

अन्त में स्व.सिंह के पुत्र मणिशंकर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 

अध्यक्षता सुभाषचंद दूबे एवं संचालन विनोद तिवारी ने किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें