संपादक नीलेश वर्मा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया (बलिया)। सोमवार की शाम करीब छह बजे जयप्रकाश नगर रेगुलेटर के पास सड़क पर टहल रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं और बाइक सवार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार, बाबू डेरा निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी दरोगा यादव और मंजू देवी पत्नी पारसनाथ यादव सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं से टकरा गई। हादसे में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।
वहीं बाइक चालक अजीत कुमार बैठा (25) पुत्र बसावन बैठा, निवासी छोटका बैजू टोला, जनपद सारण (बिहार) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। दूसरी महिला मंजू देवी को हल्की-फुल्की खरोंच आई है।
जयप्रकाश नगर चौकी प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का उपचार कराना प्राथमिकता है।











