November 2, 2026 9:41 pm

बलिया बैरिया शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज में शिक्षकों की लापरवाही उजागर

#बलिया ब्यूरो रिपोर्ट – रवि गोस्वामी, बलिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

#बलिया बैरिया। शिक्षा क्षेत्र बैरिया के प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज में शिक्षकों की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 12 नवंबर 2025 को विद्यालय के अध्यापकों ने निर्धारित समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी। बताया जा रहा है कि दोपहर 2:30 बजे ही बच्चों को विद्यालय से भेज दिया गया, जबकि अध्यापक स्वयं 2:35 बजे के आसपास विद्यालय परिसर से निकल गए। इतना ही नहीं, 2:41 बजे विद्यालय में ताला भी बंद कर दिया गया।

 

स्थानीय लोगों द्वारा जब इस संबंध में जानकारी जुटाई गई तो यह भी सामने आया कि यही नहीं, बल्कि सुबह लगभग 11:30 बजे भी विद्यालय परिसर में बच्चे बिना किसी अध्यापक की देखरेख के खेलते हुए देखे गए। ग्रामीणों और छात्रों के अनुसार, विद्यालय के शिक्षक न तो समय से विद्यालय आते हैं और न ही समय से विद्यालय में रुकते हैं।

 

जब इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि विद्यालय में नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ न हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें