November 2, 2026 10:43 pm

फर्जी आईपीएस बनकर युवती से शादी करने वाला युवक गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर युवती से धोखे से शादी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने खाकी वर्दी, फर्जी पहचान पत्र और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दोकटी की टीम ने की।

 

*फर्जी पहचान बनाकर शादी का मामला*

थाना दोकटी क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर सुधीर कुमार राम को आईपीएस अधिकारी बताकर उससे शादी करा दी। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो युवती को गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी गई।

इस पर थाना दोकटी में मुकदमा अपराध संख्या 240/2025, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

*मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी*

थानाध्यक्ष दोकटी के निर्देशन में उ0नि0 रंजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को वांछित अभियुक्त सुधीर कुमार राम पुत्र वीरेन्द्र कुमार राम निवासी हृदयपुर, थाना दोकटी, जनपद बलिया को वाजीदपुर ढ़ाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक जोड़ी खाकी टेरिकॉट वर्दी,

एक लैनयार्ड, सफेद धातु के एक जोड़ी स्टार, सफेद धातु का अशोक स्तंभ, एक फर्जी आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड तथा

एक टैबलेट बरामद किया।

 

*पुलिस की कार्रवाई*

अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें