November 2, 2026 8:05 pm

उमा भारती स्कूल में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती

रेवाड़ी, 28 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में आज भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। स्कूल के छात्रों ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर आधारित भाषण, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
प्रधानाचार्य दिवान सिंह ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के आदर्शों और शिक्षा को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की रक्षा का संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है।
डायशा, यशिका व विभूति ने क्रमशः परशुराम, राम व लक्ष्मण के संवादों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। दिया, गुंजन तथा सीरत ने एक सुंदर भजन गाकर वातावरण को राममय कर दिया। इसी कड़ी में परी, प्रीत, आरव, पावनी, माव्या मीनल तथा कुश ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किए। हितेन, तेजस, आर्ची, ने रामायण के चरित्रों को जीवंत किया। दीक्षा और वंशिका ने भगवान परशुराम और अक्षय तृतीया के सुंदर और रचनात्मक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कनुप्रिया और हिमांशी ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर मोनिका पंडित, पूनम भारद्वाज, स्नेहलता, चंद्रप्रकाश, जितेंद्र, महेश गर्ग, कुसुमलता, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, सुनील शर्मा, मलखान सिंह, सुनीता देव, मधु शर्मा, मोनिका नरूला, अंजू नारंग, यशपाल, संध्या पूनम यादव, मनीषा यादव, आर्य सैनी, अभिषेक यादव, नीतू शर्मा, सीमा, सौम्या शर्मा, प्रियंका, कीर्ति शर्मा, चंचल ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। उप प्रधानाचार्य कमलेश भारती ने सभी को परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया की बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें