November 2, 2026 9:37 pm

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से लखीमपुर खीरी में हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

लखीमपुर खीरी: जिले के सदर ब्लॉक में पेट्रोल और डीजल की अचानक कमी से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर सप्लाई प्रभावित होने की खबर के बाद आम जनता में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सुबह होते ही लोग बड़ी संख्या में अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जहां लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं खासतौर पर विष्णुपुर क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर हालात और भी गंभीर नजर आए। यहां सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए उमड़ पड़े। कई जगहों पर भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि यातायात भी प्रभावित होता दिखा स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद होने की आशंका से लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि “आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल पूरी तरह खत्म हो सकता है”, जिससे घबराहट और बढ़ गई है। हालांकि इस तरह की अफवाहों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इस संकट का सबसे ज्यादा असर किसानों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। खेतों में काम करने वाले किसानों को डीजल न मिलने से सिंचाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, माल ढुलाई से जुड़े लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ईंधन की सप्लाई को सामान्य किया जाए और स्थिति को स्पष्ट किया जाए ताकि अफवाहों पर रोक लग सके फिलहाल जिले में पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ रही है और लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने की कोशिश में लगे हैं। प्रशासन की ओर से किसी भी समय स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट आ सकता है कुल मिलाकर, पेट्रोल-डीजल की कमी ने पूरे इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और लोग राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर : बलिराम लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें