November 2, 2026 8:09 pm

पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित कई अधिकारी घायल*

मऊगंज जिले के रमनगरी पंचायत के गड़रा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर उग्र ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे थाना प्रभारी शाहपुर संदीप भारती, तहसीलदार पानिका, एएसआई जवाहर सिंह यादव और बृहस्पति पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची एसडीओपी अंकित सुल्या को भी आक्रोशित ग्रामीणों ने घेर लिया, जिससे पुलिसकर्मियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि कई पुलिसकर्मी वहां फंस गए और उन्हें चोटें आईं, सभी घायलों को सिविल अस्पताल एवं आशीर्वाद अस्पताल, मऊगंज में भर्ती कराया गया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुआ हमला?

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसे शांत करने पुलिस पहुंची थी। लेकिन ग्रामीणों ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, जिससे कई जवान घायल हो गए.

पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर, सुरक्षा बढ़ाई गई

घटनास्थल पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं, और आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क

मऊगंज में इस घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, प्रशासनिक अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

हवाई फायरिंग कर घर मे घुसी पुलिस ने एसडीओपी सहित अन्य को कराया मुक्त, गाँव मे धारा 163 लागू, पांच आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी, कलेक्टर व एसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा, एएसआई शहीद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें