November 2, 2026 8:07 pm

पीड़ित के खाते में वापस कराए चौदह हजार दो सौ चौरासी रुपए।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह
बलिया। साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया साइबर सेल ने एक बार फिर अपनी दक्षता का परिचय दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मनीष कुमार ओझा के बैंक खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए चौदह हजार दो सौ चौरासी रुपए की रकम साइबर सेल ने बैंक प्रक्रिया पूरी कर 25 अक्टूबर 2025 को वापस दिला दी।

*शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई*:-
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मनीष कुमार ओझा ने 4 जुलाई 2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर सेल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 जून 2025 को उनके इंडियन बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल बीस हजार तीन सौ रुपए की धोखाधड़ी कर राशि ट्रांसफर कर ली गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलिया एवं नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। बैंक और संबंधित एजेंसियों से तकनीकी सहयोग लेकर त्वरित कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके फलस्वरूप चौदह हजार दो सौ चौरासी रुपए की राशि अदालत के आदेशानुसार पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

*बाकी रकम वापस लाने की कोशिश जारी*:-
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि शेष रकम वापस लाने का प्रयास लगातार जारी है। बैंक से ट्रांजेक्शन डिटेल और संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि शेष राशि भी जल्द से जल्द पीड़ित को लौटाई जा सके।

*पीड़ित ने जताया आभार*:-
राशि वापस मिलने के बाद मनीष कुमार ओझा ने बलिया पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि, “साइबर पुलिस ने बहुत तत्परता से मेरी मदद की, जिससे मेरा विश्वास फिर से कायम हुआ है।”

*पुलिस ने की अपील*:-
बलिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी बैंक जानकारी साझा न करें। ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर या निकटतम थाने/साइबर सेल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें