रेवाड़ी, 25 अप्रैल रिपोर्टर दीपक तिवारी
पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि हम भारत के जागरूक नागरिक होने के नाते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस हमले में हमारे बहादुर जवानों की शहादत तथा नागरिकों की जानमाल की हानि ने सम्पूर्ण देश को आक्रोशित कर दिया है। यह स्पष्ट है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का हाथ है, जो लगातार भारत की संप्रभुता और आंतरिक शांति को चुनौती देता आ रहा है। बार-बार चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान की भूमि से संचालित आतंकी गतिविधियाँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कूटनीतिक एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर घेरते हुए आतंकवाद को प्रायोजित करने के आरोप में कठोर कार्यवाही की जाए। हमले का मुँहतोड़ जवाब देने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ। शहीद जवानों के परिवारों को उचित सम्मान और सहायता प्रदान की जाए। हम सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह राष्ट्र की अखंडता एवं सुरक्षा के लिए कठोर निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी।
इस दौरान एसोसिएशन प्रधान विनोद अरोड़ा, महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, उपप्रधान लव खरबंदा, सह सचिव रवि कुकरेजा, दिनेश सचदेवा, राजीव आहुजा, विजय अरोड़ा, सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।











