November 2, 2026 6:06 pm

निर्जला एकादशी पर रेलवे की विशेष सौगात; खाटूश्यामजी के लिए दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेवाड़ी 23 जून चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निर्जला एकादशी पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। वहीं अतिरिक्त यात्री भार को ध्यान में रखते हुए स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन किया जाएगा तथा रींगस रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 50 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल के अनुसार निर्जला एकादशी के दौरान खाटूश्यामजी में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। विशेष रेलगाड़ी के संचालन से श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

 

रींगस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सुचारू आवागमन एवं व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के कुल 50 अतिरिक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया गया है। यह स्टाफ टिकट जांच, यात्री मार्गदर्शन, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्लेटफॉर्म प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का निर्वहन करेगा।

 

रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया गया है। प्लेटफॉर्म एवं प्रतीक्षालयों की विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यात्रियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उद्घोषणा प्रणाली को सक्रिय रखा गया है तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

आरपीएफ द्वारा स्टेशन परिसर, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा प्लेटफॉर्मों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे रेलवे के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों या आरपीएफ को दें।

 

यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन साथ ही रेवाडी-रींगस-रेवाडी 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार…

 

1. गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से 26.06.26 को (01 ट्रिप) एवं रींगस से 27.06.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

 

2. गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

 

3. गाडी संख्या 04737/04838, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

 

गाडी संख्या 04737, भिवानी-ढेहर का बालाजी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) भिवानी से 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 10.25 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाडी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।

रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की है कि वे यात्रा से पूर्व अपने ट्रेन समय की जानकारी प्राप्त करें। वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा स्टेशन पर अनुशासन बनाए रखें। रेलवे का उद्देश्य निर्जला एकादशी पर खाटूश्यामजी आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित,सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें