November 2, 2026 4:56 pm

उल्हासनगर पालिका का बड़ा एक्शन! 17 बोगस डॉक्टरों पर मामला दर्ज, अवैध प्रैक्टिस करने वालों में हड़कंप

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्हासनगर में बोगस डॉक्टरों पर शिकंजा, 17 के खिलाफ एफआईआर दर्ज; अवैध प्रैक्टिस करते मिले डॉक्टर पर फिर कार्रवाई

उल्हासनगर: शहर में बिना वैध अनुमति के मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले कथित बोगस डॉक्टरों के खिलाफ उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मनपा और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जांच के दौरान 4 डॉक्टर अपने बताए गए पते पर नहीं मिले, जबकि एक डॉक्टर दोबारा अवैध तरीके से इलाज करते हुए पकड़ा गया, जिसके खिलाफ फिर से केस दर्ज किया गया है।

शहर में लंबे समय से चल रही अवैध मेडिकल प्रैक्टिस को लेकर कुछ जागरूक डॉक्टरों ने प्रशासन से शिकायत की थी। इससे पहले भी कुछ लोगों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन आरोप है कि कुछ ने क्लीनिक बंद नहीं किए और मरीजों का इलाज जारी रखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उल्हासनगर महानगरपालिका ने कार्रवाई तेज कर दी। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. धीरज चव्हाण के निर्देश पर 16 जून से बोगस डॉक्टरों की जांच दोबारा शुरू की गई।

अभियान के दौरान कुल 26 डॉक्टरों की जांच की गई, जिसमें 17 लोग बिना जरूरी अनुमति और पंजीकरण के चिकित्सा सेवा देते पाए गए। उनके खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 3 डॉक्टर वैध पंजीकरण के साथ काम करते मिले, जबकि एक नाम दो बार दर्ज होने की जानकारी सामने आई।

जांच में यह भी पता चला कि एक डॉक्टर कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहा था, जिसकी सूचना वहां के प्रशासन को भेज दी गई है। मनपा के अनुसार, 7 डॉक्टर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार नियमों के तहत चिकित्सा सेवा दे रहे थे।

बोगस डॉक्टरों की जांच के लिए विशेष समिति गठित

शासन के निर्देशों के अनुसार उल्हासनगर महानगरपालिका ने बोगस मेडिकल प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए विशेष समिति बनाई है। शिकायत मिलने पर नियमों के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मनपा के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सत्यम गुप्ता ने बताया कि बोगस डॉक्टरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध तरीके से मरीजों का इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें