November 2, 2026 10:40 pm

नासिक TCS केस में बड़ा खुलासा: निदा खान के दिल्ली ब्लास्ट आरोपियों से जुड़े तार, जांच में सनसनीखेज मोड़

रिपोर्टर योगेश यादव | PNP News महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से जुड़े विवादित मामले में नया मोड़ सामने आया है। कंपनी की एचआर एक्जीक्यूटिव निदा खान के कथित तौर पर संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े होने की जांच अब तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी सक्रिय हो गई है और जल्द ही टीम नासिक पहुंच सकती है।

सूत्रों के अनुसार, निदा खान पर TCS की 12 महिला कर्मचारियों ने उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार बताई जा रही है। नासिक पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी सूचित किया है।

स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि महिला कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पीड़ित कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि कुछ सहकर्मियों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया और धार्मिक दबाव भी बनाया गया। इस पूरे मामले में मास्टरमाइंड के तौर पर निदा खान का नाम सामने आया है।

इसके अलावा, कंपनी के कुछ अन्य टीम लीडर्स पर भी शामिल होने के आरोप लगे हैं। अब तक नासिक पुलिस इस मामले में नौ FIR दर्ज कर चुकी है। जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत, व्हाट्सएप चैट और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

आरोप है कि निदा खान महिला कर्मचारियों को निशाना बनाकर उन पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाती थी। वहीं, TCS ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और जांच एजेंसियों को सहयोग देने की बात कही है।

फिलहाल यह मामला केवल कॉर्पोरेट विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से जांच रही हैं। केंद्रीय एजेंसियों की भी इस पर नजर बनी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें