November 2, 2026 6:59 pm

आगर मालवा पुलिस की सख्त कार्रवाई, आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

कोतवाली पुलिस की दबिश में चार आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लगभग ₹3.90 लाख का मशरूका जप्त, ₹1.93 करोड़ के अवैध लेन-देन का खुलासा

 

पीएनपी न्यूज़ रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह द्वारा जिले में आईपीएल मैचों के दौरान अवैध सट्टा गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।_

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण :*

दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तनोडिया नाका चौक स्थित मकान नंबर 164 में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी एलईडी टीवी पर मैच देखकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालन करते पाया गया।

 

*पुलिस कार्यवाही :_*

मौके पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा बताए गये अन्य आपोरियों को इंदौर से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों द्वारा प्रत्येक बॉल, ओवर एवं रन पर दांव लगवाकर ऑनलाइन माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 176/2026, धारा 318(4), 111 भारतीय न्याय संहिता एवं 66(D) आईटी एक्ट, धारा 3/4 पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।_

 

*आरोपीगण का विवरण :_*

1. दानिश पिता सलीम मुल्तानी, निवासी नाका चौक, तनोडिया, जिला आगर मालवा_

 

2. सुमित राठौर पिता मुकेश राठौर, निवासी आगर मालवा, हाल निवासी इंदौर_

 

3. अजय सोलंकी पिता मुकेश सोलंकी, निवासी आगर मालवा, हाल निवासी इंदौर_

 

4. कमलेश बोडाना पिता बदीलाल बोडाना, निवासी विराज शांति कॉलोनी, देव गुराड़िया, इंदौर_

 

आरोपी दानिश मुल्तानी व अजय सोलंकी का पूर्व में भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धाराओँ में आपराधिक रिकार्ड पाया गया है।_

 

*जप्तशुदा मशरूका का विवरण :*

_02 एंड्रॉयड मोबाइल (₹40,000/-), 03 कीपैड मोबाइल (₹6,000/-), 02 लेपटॉप (₹ 80,000/-), 02 एलईडी टीवी (₹ 60,000/-), नगदी ₹10,350/-, 02 पेन ड्राइव, 01 पावर बैंक, 02 डीवीडी, 04 पेन एवं सट्टा अंक एवं हिसाब लिखे 10 पृष्ठ जप्त किए गए जिनमे लगभग ₹ 58,07,000/- के लेनदेन का विवरण है।_

_कुल 12 मोबाइल फोन (एंड्रॉयड एवं कीपैड) जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000/- है, एक एचपी कंपनी का लेपटॉप (कीबोर्ड, माउस, चार्जर सहित) जिसकी कीमत ₹40,000/- है तथा अन्य सामग्री जप्त की गई। साथ ही सट्टा अंक एवं हिसाब लिखे कुल 83 पृष्ठ बरामद किए गए, जिनमें लगभग ₹1 करोड़ 35 लाख के लेन-देन का विवरण अंकित है।_

_* कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग ₹ 3,90,000/-*

_*➡️ सट्टा लेन-देन का कुल हिसाब लगभग ₹ ₹ 1,93,07,000 (लगभग ₹1.93 करोड़)*

_सराहनीय भूमिका:_

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उनि दिलीप कटारा, उनि संजय गुनेरा, उनि राखी गुर्जर, सउनि कालूराम मण्डोर, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, मनीष सखवार, गिरजा शंकर त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, सुब्रतो शर्मा, प्रकाश मालवीय, आरक्षक शिवम यादव, वीरेंद्र पांचाल, आशीष शुक्ला, रवि दोहरे, विजय दांगी, शिवम सोनी, होकम दांगी की भूमिका सराहनीय रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें